By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: हिजबुल्ला को मिले नए कमांडर, इजरायल को दे दी धमकी; कई शहर निशाने पर…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > हिजबुल्ला को मिले नए कमांडर, इजरायल को दे दी धमकी; कई शहर निशाने पर…
News

हिजबुल्ला को मिले नए कमांडर, इजरायल को दे दी धमकी; कई शहर निशाने पर…

News Desk
Last updated: October 9, 2024 12:59 pm
News Desk Published October 9, 2024
Share
SHARE

हिजबुल्ला के कार्यकारी नेता शेख नईम कासिम ने धमकी दी है कि इजरायल के और नागरिकों को विस्थापित होना पड़ेगा क्योंकि उसका समूह इजरायल के भीतरी इलाकों को निशाना बनाते हुए रॉकेट दाग रहा है।

कासिम ने मंगलवार को टेलीविजन पर एक बयान जारी किया। कासिम ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब हिजबुल्ला द्वारा इजरायल को निशाना बनाते हुए किए जा रहे हमलों को आज एक वर्ष पूरा हो गया है।

हिजबुल्ला ने आठ अक्टूबर, 2023 को उत्तरी इजरायल में रॉकेट दागना शुरू किया था।

कासिम ने कहा कि उसके समूह की सैन्य क्षमताएं अभी भी बरकरार हैं और उसने लेबनान के एक बड़े हिस्से पर कई सप्ताह तक इजरायल के हवाई हमलों के बाद अपने वरिष्ठ कमांडरों की जगह नए कमांडर नियुक्त कर दिए हैं। इजरायल के इन हमलों में लेबनान के शीर्ष कमान के अधिकांश सदस्य मारे गए थे।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सप्ताह लेबनान में जमीनी अभियान शुरू करने के बाद इजरायली सेना आगे नहीं बढ़ पाई है।

इजरायली सेना ने कहा है कि अब चौथी डिवीजन जमीनी अभियान में हिस्सा ले रही है, जो पश्चिम की ओर फैल गया है। हालांकि अभियान अभी भी सीमा के साथ लगी एक संकरी पट्टी तक ही सीमित नजर आ रहा है।

इजरायली सेना का कहना है कि उसने सीमा पर आतंकवादी ढांचे को नष्ट कर दिया है और हिजबुल्ला के सैकड़ों लड़ाकों को मार गिराया है।

मंगलवार को उसने कहा कि बेरूत में एक हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया। इजरायली सेना ने हुसैनी को हिजबुल्ला समूह के रसद, बजट और प्रबंधन की देखरेख करने वाला एक वरिष्ठ कमांडर बताया।

हिजबुल्ला की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई, तथा दोनों पक्षों द्वारा युद्ध को लेकर किये गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने का कोई तरीका नहीं है।

कासिम ने एक वीडियो संबोधन में कहा, ‘हम सैकड़ों रॉकेट और दर्जनों ड्रोन दाग रहे हैं। बड़ी संख्या में बस्तियां और शहर हमारी जवाबी कार्रवाई के निशाने पर हैं। हमारी क्षमताएं मजबूत हैं और हमारे लड़ाके अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं।’

उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला का शीर्ष नेतृत्व युद्ध की रणनीति तय कर रहा है और इजरायली हमले में जो कमांडर मारे गए हैं, उनकी जगह नए कमांडर नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां कोई पद रिक्त नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि हसन नसरल्लाह की जगह लेने के लिए हिजबुल्ला एक नए नेता का नाम तय करेगा, ‘‘हालांकि युद्ध के कारण परिस्थितियां कठिन हैं।’’ हसन नसरल्लाह पिछले महीने बेरूत में एक भूमिगत अड्डे में इजरायली हवाई हमले में मारा गया था। इजरायली सेना ने कहा कि मंगलवार को लेबनान से उत्तरी इजरायल की ओर 85 मिसाइल दागी गईं।

इजरायली सेना ने कहा कि इजरायल की हवाई रक्षा ने अधिकांश रॉकेट को नष्ट कर दिया। 70 वर्षीय एक महिला छर्रे लगने से मामूली रूप से घायल हो गई और इजरायली मीडिया ने तटीय शहर हाइफा के पास इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचने की फुटेज प्रसारित की। इजरायली सेना ने यह भी कहा कि उसने दक्षिणी बेरूत उपनगरों में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला किया, जिसे दहियाह के नाम से जाना जाता है, जहां समूह का मुख्यालय है।

हिजबुल्ला ने आठ अक्टूबर, 2023 को उत्तरी इजरायल में रॉकेट दागना शुरू किया था। उससे एक दिन पहले गाजा से इजरायल में हमास के आश्चर्यजनक हमले ने युद्ध को भड़का दिया था। हिजबुल्ला और हमास दोनों ईरान के सहयोगी हैं और हिजबुल्ला का कहना है कि उसके हमले का उद्देश्य फलस्तीनियों की सहायता करना है।

लेबनानी चरमपंथी समूह ने कहा है कि अगर गाजा में संघर्ष विराम होता है तो वह हमले रोक देगा, लेकिन उस मोर्चे पर महीनों के कूटनीतिक प्रयास बार-बार अवरूद्ध हुए हैं।

इजरायल ने हाल के हफ्तों में हिजबुल्ला के खिलाफ़ कई हमले किए हैं और कहा है कि वह तब तक लड़ता रहेगा जब तक कि हजारों विस्थापित इजरायली नागरिक उत्तर में अपने घरों को वापस नहीं लौट जाते। सितंबर के मध्य में शुरू हुई लड़ाई में लेबनान में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से ज़्यादा लेबनानी विस्थापित हो गए हैं।

तब से, हिजबुल्ला रॉकेट से मध्य इजरायल को निशाना बना रहा, जिससे देश के वाणिज्यिक केंद्र तेल अवीव में हवाई हमले के सायरन बजने लगे हैं।

यमन में ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों ने भी मिसाइल दागी हैं जो मध्य इजरायल तक पहुंची हैं। अधिकांश मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया है या ये खुले क्षेत्रों में गिरी हैं। हालांकि इससे इजरायल में जीवन बाधित हुआ है, लेकिन कुछ लोग हताहत हुए हैं और संपत्ति को थोड़ा नुकसान हुआ है।

पिछले हफ़्ते ईरान ने इजरायल पर लगभग 180 बैलिस्टिक मिसाइल दागी थीं, जिसके बारे में उसने कहा कि यह नसरल्ला को मारने का जवाब था।

इजरायल ने मिसाइल हमले का जवाब देने की कसम खाई है, बिना यह बताए कि कब और कैसे। इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन से मिलने के लिए इस सप्ताह वाशिंगटन में हैं।

अमेरिका के बाइडन प्रशासन का कहना है कि वह ईरान की परमाणु इकाइयों पर इजरायली हमले के खिलाफ है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और भी बढ़ सकता है।

The post हिजबुल्ला को मिले नए कमांडर, इजरायल को दे दी धमकी; कई शहर निशाने पर… appeared first on .

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News- रुद्रप्रयाग हादसा: घबराने की जरूरत नहीं, प्रभावित यात्रियों के परिजनों को मिलेगी हर संभव सहायता – सीएम धामी….

News Desk News Desk June 28, 2025
Big News : जनता को लगा बड़ा झटका, अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम
पैराग्लाइडिंग करते समय टूटी रस्सी, युवती और ऑपरेटर की मौत
एकनाथ शिंदे सरकार के बजट पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- अदालत को हल्के में मत लो…
बांग्लादेश में राष्ट्रपति को हटाने की तैयारी में यूनुस सरकार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?