By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नाबालिग साबित होने के लिए आरोपी ने बनवाई फर्जी टीसी, जांच में खुली उम्र की पोल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > नाबालिग साबित होने के लिए आरोपी ने बनवाई फर्जी टीसी, जांच में खुली उम्र की पोल
NewsUttarakhand

नाबालिग साबित होने के लिए आरोपी ने बनवाई फर्जी टीसी, जांच में खुली उम्र की पोल

Khabar 360 India Desk
Last updated: October 6, 2026 11:21 am
Khabar 360 India Desk Published October 6, 2026
Share
SHARE

हरिद्वार में अपहरण और पॉक्सो मामले में नया खुलासा, फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने पर अलग मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद आरोपी की उम्र को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि खुद को नाबालिग साबित करने के लिए आरोपी ने मेरठ के एक निजी इंटर कॉलेज की कक्षा आठ की फर्जी ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) तैयार कराई और उसे वास्तविक दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल किया। पुलिस सत्यापन में टीसी फर्जी पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ कूटरचना और फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करने की धाराओं में अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

Contents
हरिद्वार में अपहरण और पॉक्सो मामले में नया खुलासा, फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने पर अलग मुकदमा दर्जआरोपी ने पेश की नाबालिग होने की टीसीअसली रिकॉर्ड से सामने आई हकीकतफर्जी दस्तावेज मामले में भी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, छह अगस्त को सिडकुल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। स्कूल की टीसी में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर पुलिस ने किशोरी को नाबालिग मानते हुए मामले को अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज किया। बाद में पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। उसके बयान के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं।

आरोपी ने पेश की नाबालिग होने की टीसी

जांच के दौरान मुजफ्फरनगर निवासी युवक का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने उसकी उम्र 18 वर्ष से कम साबित करने के लिए मेरठ स्थित एक निजी इंटर कॉलेज की कक्षा आठ की टीसी उपलब्ध कराई थी। इसी दस्तावेज के आधार पर आरोपी ने किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। पांच सितंबर को उसे न्यायिक सुरक्षा अभिरक्षा में प्लेस ऑफ सेफ्टी भेजा गया।

असली रिकॉर्ड से सामने आई हकीकत

विवेचना के दौरान पुलिस ने टीसी का संबंधित विद्यालय से सत्यापन कराया। विद्यालय ने अपने रिकॉर्ड की जांच के बाद लिखित रूप से स्पष्ट किया कि उक्त टीसी उसके संस्थान से जारी नहीं हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के अन्य शैक्षिक दस्तावेजों से उसकी उम्र का सत्यापन कराया।

जांच में आरोपी की कक्षा 10 की मूल मार्कशीट में जन्मतिथि 15 मार्च 2008 दर्ज मिली। प्रधानाचार्य के बयान और विद्यालयी अभिलेखों के आधार पर पुलिस ने घटना के समय आरोपी की उम्र 18 वर्ष पूरी होना पाया।

इसके बाद आरोपी को प्लेस ऑफ सेफ्टी से पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला कारागार रोशनाबाद भेज दिया गया।

फर्जी दस्तावेज मामले में भी कार्रवाई

पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने खुद को नाबालिग साबित करने के उद्देश्य से फर्जी टीसी तैयार कराई और उसे जांच के दौरान वास्तविक दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल किया। सिडकुल थाना पुलिस ने अब इस मामले में अलग से मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी अजय शाह के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जांच में जिस भी व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

हरिद्वार बायपास पर हंगामा, यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार गिरफ्तार

अल्मोड़ा में फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से शिक्षक बनने का मामला, तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त

राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

हाउस ऑफ हिमालयाज की बिक्री छह करोड़ के पार, पीएम मोदी की ब्रांडिंग से ग्रामीण उद्यमियों को मिला बड़ा लाभ

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

TAGGED:Accused obtained a forged Transfer Certificateto prove he was a minor; investigation exposed the truth about his age.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

भूमध्य सागर तक भारत की क्या हैं प्राथमिकताएं, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया अब पश्चिम का प्लान…

News Desk News Desk September 7, 2024
खुफिया एजेंसी मोसाद ने की थी लंबी प्लानिंग, पेजर विस्फोट से ऐसे दहल गया लेबनान…
विदेश मंत्री एस जयशंकर छह दिवसीय दौरे पर आज रवाना होंगे
Uttarakhand News: बाबा बौखनाग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, सीएम धामी ने मंदिर निर्माण का लिया था संकल्प…
लेबनान पर अब जमीनी हमले की तैयारी कर रहा इजराइल

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?