By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: जिसने राजनीतिक दलों को दिया था सबसे ज्यादा चंदा, उस पर ईडी ने कसा शिकंजा; 8.8 करोड़ रुपये जब्त…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > जिसने राजनीतिक दलों को दिया था सबसे ज्यादा चंदा, उस पर ईडी ने कसा शिकंजा; 8.8 करोड़ रुपये जब्त…
National

जिसने राजनीतिक दलों को दिया था सबसे ज्यादा चंदा, उस पर ईडी ने कसा शिकंजा; 8.8 करोड़ रुपये जब्त…

News Desk
Last updated: November 16, 2024 4:58 am
News Desk Published November 16, 2024
Share
SHARE

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चेन्नई में रहने वाले ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के कॉरपोरेट कार्यालय से शुक्रवार को 8.8 करोड़ रुपये जब्त किए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मार्टिन राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा चंदा देने वालों में से एक था।

उसने अब रद्द की जा चुकी चुनावी बॉण्ड योजना के तहत 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा दिया था। बृहस्पतिवार को शुरू की गई छापेमारी कई राज्यों में दूसरे दिन भी जारी रही।

ED के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को मार्टिन के कॉरपोरेट कार्यालय से करीब 8.8 करोड़ रुपये जब्त किए गए, जिनमें से अधिकतर नोट 500 रुपये के थे। हालांकि कार्यालय कहां स्थित है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह कार्रवाई मद्रास हाई कोर्ट द्वारा हाल ही में ईडी को मार्टिन के खिलाफ विस्तृत जांच की अनुमति देने के बाद हुई है।

इससे पहले तमिलनाडु पुलिस ने मार्टिन व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामले को बंद करने का फैसला लिया था और निचली अदालत ने पुलिस की इस याचिका को स्वीकार कर लिया था।

अधिकारियों ने कहा कि मार्टिन, उसके दामाद आधव अर्जुन और सहयोगियों से जुड़े तमिलनाडु के चेन्नई एवं कोयंबटूर, हरियाणा के फरीदाबाद, पंजाब के लुधियाना और पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित कम से कम 20 परिसर की “व्यापक” कार्रवाई के तहत तलाशी ली जा रही है।

ईडी ने लॉटरी “धोखाधड़ी” और लॉटरी की “अवैध” बिक्री के लिए मार्टिन और उसके व्यापार नेटवर्क के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई शुरू करने के लिए पुलिस की कई प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है। एजेंसी ने इस मामले में पहले भी छापेमारी की थी।

संघीय एजेंसी ने पिछले साल केरल में सरकारी लॉटरी की फर्जी बिक्री से सिक्किम सरकार को 900 करोड़ रुपये से अधिक के कथित नुकसान से जुड़े एक मामले में मार्टिन से जुड़ी लगभग 457 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्रा. लिमिटेड सिक्किम लॉटरी का मुख्य वितरक था। ईडी 2019 से तमिलनाडु में ‘लॉटरी किंग’ के रूप में जाने जाने वाले मार्टिन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

हाल ही में मार्टिन तब सुर्खियों में आया था जब निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के माध्यम से यह बात सामने आयी कि उसकी कंपनी (फ्यूचर गेमिंग) ने 2019 से 2024 के बीच 1,300 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के चुनावी बॉण्ड खरीदकर राजनीतिक दलों को चंदा दिया था।

The post जिसने राजनीतिक दलों को दिया था सबसे ज्यादा चंदा, उस पर ईडी ने कसा शिकंजा; 8.8 करोड़ रुपये जब्त… appeared first on .

You Might Also Like

₹1109 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड समेत चार राज्यों में छापेमारी

बीमा सबके लिए’ अभियान को नई गति: IRDAI ने बीमा जागरूकता बढ़ाने के लिए लॉन्च की कॉमिक बुक श्रृंखला

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Chardhama Yatra 2025 : केदारनाथ में उमड़ रहा भक्तों का रेला, 2 दिन में 55 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

News Desk News Desk May 3, 2025
Avslöja hemligheterna bakom framgångsrikt spel på Unknown casino
Uttarakhand News:- प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: जल-जंगल और जमीन के संरक्षण की आवश्यकता पर रहा केंद्रित….
देश में खत्म हुआ उर्वरक संकट, मांग से 51% ज्यादा स्टॉक उपलब्ध
Uttarakhand News: ‘आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं’, प्रधानमंत्री मोदी का संदेश हर भारतीय में भरता है गर्व और आत्मविश्वास: सीएम धामी….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?