By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: केदारनाथ में राहत और बचाव कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > केदारनाथ में राहत और बचाव कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में आपदा प्रबंधन सचिव से केदारनाथ आपदा के सापेक्ष राहत और बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए कार्यों की सराहना की।
Uttarakhand

केदारनाथ में राहत और बचाव कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना

मुख्यमंत्री के नेतृत्व और विभिन्न एजेंसियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफल हुआ अभियान

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 9, 2024 11:20 am
Khabar 360 India Desk Published August 9, 2024
Share
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में आपदा प्रबंधन सचिव से केदारनाथ आपदा के सापेक्ष राहत और बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए कार्यों की सराहना की।
SHARE

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने शिष्टाचार भेंट कर विगत दिनों केदारनाथ क्षेत्र में आयी आपदा के सापेक्ष त्वरित प्रतिवादन एवं राहत और बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि 31 जुलाई को केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं रेस्क्यू अभियान की सतत निगरानी की। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में 6 जुलाई को राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिए गए हैं, जिसमें 15 हजार से अधिक यात्री एवं स्थानीय लोगों को हवाई तथा पैदल मार्गों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से 29 स्थानों पर भू-स्खलन की चपेट में आने से पैदल एवं सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पेयजल तथा विद्युत की लाइनों सहित बड़ी संख्या में सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा। कुछ स्थानों पर दूरसंचार की सेवाएं भी बाधित हुई हैं। उन्होंने बताया कि जो मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए एक एमआई और एक चिनूक सहित 05 स्टेट हेलीकॉप्टरों के माध्यम से यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों में लगभग 1200 मानव संसाधन के अलावा स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने ने बताया कि 07 अगस्त से केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं प्रारंभ की गई है।
इस अवसर पर श्री राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से इस अभियान को जिस तत्परता से अंजाम दिया गया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के बावजूद इस अभियान को पूरी योजनाबद्ध तरीके से संपन्न किया गया उसके लिए इस अभियान में शामिल सभी कार्मिक सराहना के पात्र हैं। श्री राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की चुनौतियों से आगे के लिए सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें इस प्रकार की परिस्थितियों और चुनौतियों के लिए हर पल तैयार रहना चाहिए।

You Might Also Like

उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम

उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा SIR

राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक

TAGGED:# फंसे यात्रियों#आपदा#केदारनाथ क्षेत्र#सुरक्षित रेस्क्यू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk March 15, 2026
तुरंत लेबनान से बाहर निकल आओ, भारत-अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को किया आगाह; भीषण गोलीबारी…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
वायनाड में भूस्खलन के बाद आज पांचवें दिन भी बचाव अभियान जारी, तलाशी में लगाया गया रडार ड्रोन 
Uttarakhand News: “श्रद्धा भी, सुरक्षा भी”: सीएम धामी ने शुरू की चारधाम यात्रा 2025 की ऐतिहासिक शुरुआत…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?