By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: रेलवे की जमीन से बेदखली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कानूनी प्रक्रिया के बिना नहीं हटाए जा सकते कब्जाधारी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > रेलवे की जमीन से बेदखली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कानूनी प्रक्रिया के बिना नहीं हटाए जा सकते कब्जाधारी
Uttarakhand

रेलवे की जमीन से बेदखली पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कानूनी प्रक्रिया के बिना नहीं हटाए जा सकते कब्जाधारी

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 27, 2026 9:15 am
Khabar 360 India Desk Published June 27, 2026
Share
SHARE

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रेलवे की भूमि पर कथित अतिक्रमण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह अनधिकृत कब्जाधारी ही क्यों न हो, विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अपनाए बिना बेदखल नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि केवल सामान्य प्रशासनिक नोटिस जारी कर किसी को संपत्ति से हटाना संविधान और मानवाधिकारों के विरुद्ध है।

वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने यह फैसला मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र स्थित संपत्ति से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान दिया। याचिकाकर्ताओं ने नॉर्दर्न रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (वर्क्स), देहरादून द्वारा जारी बेदखली नोटिस को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि वे संबंधित संपत्ति पर अपना स्वामित्व दावा करते हैं और उन्हें बिना सुनवाई का अवसर दिए घर खाली करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी स्थापित कब्जे वाली संपत्ति से हटाने के लिए सक्षम न्यायालय की प्रक्रिया का पालन आवश्यक है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भूमि का स्वामी भी कानून को अपने हाथ में लेकर जबरन बेदखली नहीं कर सकता।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि कानून की उचित प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी जब संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर मिले और सक्षम न्यायालय तथ्यों का परीक्षण करने के बाद निर्णय दे। केवल प्रशासनिक आदेश के आधार पर बेदखली की कार्रवाई वैध नहीं मानी जा सकती।

अदालत ने रेलवे द्वारा 5 अक्टूबर 2023 को जारी बेदखली नोटिस को निरस्त करते हुए कहा कि रेलवे यदि आवश्यक समझे तो विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाकर आगे कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।

इस फैसले को संपत्ति संबंधी मामलों में प्राकृतिक न्याय और विधिक प्रक्रिया के सिद्धांतों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

You Might Also Like

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1100 यात्री सुरक्षित निकाले

ऑडेन कॉल से 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, कालिंदी पास में अभियान जारी

उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 3922 पदों पर 12 अक्टूबर को मतदान

निवेश में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार

कालिंदी ट्रैक पर 18 ट्रैकर फंसे, बेस कैंप में सभी सुरक्षित

TAGGED:Encroachers cannot be removed without due legal process.High Court's major ruling on eviction from railway land:
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
crimeUttarakhand

तिब्बती मार्केट हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,40 करोड़ का प्रॉपर्टी विवाद, जेल से धमकी भरे कॉल; चिकित्सक समेत कई लोग जांच के घेरे में

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk February 12, 2026
Udforsk den spændende verden af casino spil med Unknown
आपदा प्रबंधन अलर्ट: 24×7 मॉनिटरिंग, सड़कें खोलने और नदी जलस्तर पर सतत निगरानी के आदेश
यूएसडीएमए दौरे पर हिमाचल के अधिकारी, साझा होंगे अनुभव
आपकी हिम्मत कैसे हुई, वकील पर क्यों भड़क उठे सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़; लगाई फटकार…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?