By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 26 साल बाद भी सीमांत गांवों की पीड़ा बरकरार: चमोली में बच्चे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे गदेरा, पोकलैंड की बकेट बनी सहारा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > 26 साल बाद भी सीमांत गांवों की पीड़ा बरकरार: चमोली में बच्चे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे गदेरा, पोकलैंड की बकेट बनी सहारा
Uttarakhand

26 साल बाद भी सीमांत गांवों की पीड़ा बरकरार: चमोली में बच्चे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे गदेरा, पोकलैंड की बकेट बनी सहारा

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 7, 2026 12:06 pm
Khabar 360 India Desk Published August 7, 2026
Share
SHARE

आपदा के एक साल बाद भी नहीं बने पैदल मार्ग, सड़क बंद होने से आठ हजार की आबादी प्रभावित

Contents
एक साल बाद भी नहीं बने आपदा में बहे पैदल मार्गप्रशासन से कई बार लगाई गुहारपोकलैंड मशीन की बकेट से पार कर रहे सड़कआठ हजार लोगों का संपर्क प्रभावित

चमोली। उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होने के बावजूद सीमांत क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव आज भी ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। चमोली जिले से सामने आई तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। कहीं स्कूली बच्चे और ग्रामीण उफनाते गदेरे को जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर हैं, तो कहीं सड़क बंद होने के कारण लोगों को पोकलैंड मशीन की बकेट में बैठकर सफर करना पड़ रहा है।

एक साल बाद भी नहीं बने आपदा में बहे पैदल मार्ग

नंदानगर (घाट) क्षेत्र में सितंबर 2025 की आपदा में बह गए पैदल मार्गों का आज तक पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप कई गांवों के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए मौख गाड़ पार कर आवाजाही करनी पड़ रही है। बरसात के दौरान गदेरे का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। कई अभिभावक अपने छोटे बच्चों को पीठ पर बैठाकर उफनते गदेरे को पार कर स्कूल पहुंचाने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है, लेकिन मजबूरी में इसी रास्ते का उपयोग करना पड़ रहा है।

प्रशासन से कई बार लगाई गुहार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पैदल पुल और क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण की मांग कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के मौसम में यदि कोई बीमार पड़ जाए तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

पोकलैंड मशीन की बकेट से पार कर रहे सड़क

जिले के देवाल–वाण मोटर मार्ग पर गामरी गाड़ के समीप सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और दलदल सड़क पर आ गया है। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई है और वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

ऐसे में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पोकलैंड मशीन की बकेट में बैठकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है।

आठ हजार लोगों का संपर्क प्रभावित

देवाल–वाण मोटर मार्ग बंद होने से गामरी गाड़ से आगे बसे गांवों की लगभग आठ हजार आबादी प्रभावित हुई है। लोगों को इलाज, राशन, बाजार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए देवाल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून के दौरान संवेदनशील मार्गों पर स्थायी सुरक्षा कार्य कर सड़क को शीघ्र सुचारु किया जाए, ताकि लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर न करना पड़े। सीमांत क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी आज भी ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

You Might Also Like

टिहरी में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक घायल, एक की तलाश जारी

धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा और श्रमिक हितों को मिली नई रफ्तार

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार

श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता का संगम: कांवड़ यात्रा में 2.19 करोड़ श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी

बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

TAGGED:Children in Chamoli risk their lives crossing a mountain streamPlight of border villages persists even after 26 years:relying on a Poclain excavator's bucket for the crossing.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता फकीर मोहम्मद खान ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली

News Desk News Desk March 20, 2025
Chardham Yatra 2025:- श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: ऑपरेशन सिंदूर के बाद चारधाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने किया प्रदेशभर के सैकड़ों पत्रकारों को सम्मानित
देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा
यूक्रेन का नया दावा: रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दो किलोमीटर तक पहुंची सेना

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?