By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, सड़कों और जनहित परियोजनाओं के लिए ₹495 करोड़ स्वीकृत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, सड़कों और जनहित परियोजनाओं के लिए ₹495 करोड़ स्वीकृत
Uttarakhand

कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, सड़कों और जनहित परियोजनाओं के लिए ₹495 करोड़ स्वीकृत

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 8, 2026 10:07 am
Khabar 360 India Desk Published July 8, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 495 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण के साथ शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग (फेज़ 1) पर 7.250 से 11.325 (कुल लंबाई 4.075) तक सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शिव मन्दिर, भिकियासैंण का निर्माण कार्य एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 53.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में  ₹ 32.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जुम्मा मल्ला ग्वार से छिपला सरोवर तक मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 80.35 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 48.21 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के विकासखण्ड चौखुटिया के मांसी में रामगंगा नदी के दायें पार्श्व पर स्थित रामपादुका मंदिर पर स्नान घाट निर्माण किये जाने हेतु ₹ 94.00 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 37.60 लाख के अनुमोदन के साथ ही जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना किये जाने हेतु  ₹ 60.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में वार्ड-30 चौक बाजार कनखल में ट्रांसफार्मर से सतीघाट तक सी.सी. मार्ग निर्माण हेतु ₹ 47.00 लाख एवं वार्ड न0-27 लाटोवाली कनखल में सी.सी. मार्ग निर्माण हेतु ₹ 36.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये के साथ ही विधानसभा क्षेत्र लक्सर हेतु सतसंग भवन महाराजपुर से गंगदासपुर तक मार्ग का सुधारीकरण हेतु ₹ 3.72 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ग्राम गोविन्दनगर में पडागांव चौराहे से गोविन्दनगर आबादी होते हुए ग्राम रजनीनगर तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 92.39 लाख एवं ग्राम गऊघाट से अनकपाल प्रधान एवं पुल की ओर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु 1.81 करोड तथा बाजार भाग के मुख्य चौराहे से नहर पुलिया होते हुए शमशान घाट तक मार्ग एवं एन-125 के किमी0 01 से पुरानी मंडी मार्ग का टाईल द्वारा पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 98.71 लाख एवं ग्राम करधरिया में मेन रोड़ से देशराज के घर होते हुए गुरुमीत सिंह आदि के घर तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु  ₹ 96.23 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा न्यायालय सिविल जज (जू०डि०) डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ में शिशु गृह की स्थापना के लिए ₹ 96 हजार तथा 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में आर.टी.सी एवं बैरक के निर्माण हेतु ₹ 19.91 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 3.14 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा  जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत ग्राम गुंजी का सर्वांगीण विकास कार्य (योजना चतुर्थ) हेतु ₹ 4.62 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ रूप से वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय त्रैमासिक किश्त (जुलाई से सितम्बर 2026) हेतु ₹ 328.28 करोड तथा समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ रूप से वितीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय त्रैमासिक किश्त (जुलाई से सितम्बर 2026) हेतु कुल ₹ 82.21 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत रामनगर पुरानी तहसील की खाली भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 38.58 करोड, जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.05 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹ 1.22 करोड स्वीकृत किये जाने के साथ ही संभागीय परिवहन कार्यालय भवन, देहरादून के द्वितीय तल पर भवन निर्माण परियोजना हेतु ₹ 5.38 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला 2027 में विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यों के क्रियान्वयन हेतु ₹ 43.87 करोड की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 17.55 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य सरकार और राज्य स्वायत्त निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को बढाये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सरकार और राज्य स्वायत्त निकायों/उपक्रमों के उन कर्मचारियों को जो पांचवे एवं छठवे केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागू वेतन बैड/ग्रेड वेतन में अपने वेतन एवं भत्ते आहरित कर रहे हैं को उन्हें स्वीकार्य मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को दिनांक 01 जनवरी, 2026 से क्रमशः पांचवें वेतनमान को 474 प्रतिशत से बढाकर 483 प्रतिशत एवं छठवें वेतनमान को 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया मोटर मार्गाे का नाम परिवर्तन किये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत में बिडोरा छेवी पातशाही गेट से धूमखेडा मार्ग का नाम साहिबजादे फतह सिंह रोड एवं सौनी डौडाखाल तिपोला मोटर मार्ग का नाम राज्य आन्दोलनकारी स्व० श्री पूरण सिंह डंगवाल के नाम से किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

You Might Also Like

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान के शिविर शुरू

60 वर्ष पूर्ण होते ही पात्र नागरिकों को स्वतः मिले वृद्धावस्था पेंशन का लाभः मुख्यमंत्री

बीकेटीसी में सख्त एक्शन: प्रमोद नौटियाल निलंबित, जांच समिति का गठन

बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों पर सख्त कदम, उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन

उत्तराखंड की सड़क व्यवस्था में बड़ा बदलाव: नए फ्लाईओवर, सर्विस लेन और एलिवेटेड कॉरिडोर से सफर होगा सुरक्षित व सुगम

TAGGED:Preparations for Kumbh 2027 intensify;₹495 crore approved for roads and public interest projects.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

लॉस एंजिलिस में तेज हवाओं से हालात हुए और भी भयावह, अब तक 27 लोगों की मौत

News Desk News Desk January 21, 2025
तिरुपति मंदिर विवाद: शंकराचार्य बोले- मंदिरों के रखरखाव का कार्य संत और धर्माचार्य करें, सरकार नहीं
125 किमी लंबी आरवीएनएल रेल लाइन परियोजना का जायजा लेने ऋषिकेश पहुँचा ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल
रूस ने यूक्रेन के सुमी में फिर से किया हमला, चार की मौत, नौ घायल
उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, शीत दिवस जैसे हालात, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?