By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बागेश्वर में प्रधानाचार्य की दिनदहाड़े हत्या, स्कूल जाते समय धारदार हथियार से किया हमला
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > बागेश्वर में प्रधानाचार्य की दिनदहाड़े हत्या, स्कूल जाते समय धारदार हथियार से किया हमला
crimeUttarakhand

बागेश्वर में प्रधानाचार्य की दिनदहाड़े हत्या, स्कूल जाते समय धारदार हथियार से किया हमला

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 18, 2026 11:42 am
Khabar 360 India Desk Published July 18, 2026
Share
SHARE

विद्यालय के कर्मचारी पर हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी की तलाश में गठित की विशेष टीमें

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (55) की विद्यालय जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह अपने विद्यालय के लिए निकले थे। वह वाहन से मुख्य सड़क तक पहुंचे और वहां से पैदल विद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विद्यालय के कर्मचारी नवल किशोर ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

क्षेत्राधिकारी बागेश्वर मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या के पीछे के कारणों, आरोपी और मृतक के बीच संभावित विवाद सहित सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

प्रधानाचार्य की हत्या की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में शिक्षकों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि विद्यालय में शोक का माहौल व्याप्त है।

शिक्षक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

You Might Also Like

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित, सीएम धामी बोले– जनभावनाओं और पर्यावरण से नहीं होगा समझौता

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, कुमाऊं-गढ़वाल की रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार

हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित: ₹19 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेशन

अग्निवीरों के सम्मान में उत्तराखंड की ऐतिहासिक पहल: देश का पहला ‘अग्निवीर सेल’ होगा स्थापित

देहरादून में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

TAGGED:attacked with a sharp-edged weapon while on the way to school.Principal murdered in broad daylight in Bageshwar;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

जन्म के आधार पर तय होती जातियां, लोग खत्म करें अहंकार; RSS नेता का बयान…

News Desk News Desk October 11, 2024
आयुष्मान योजना का पोर्टल बंद, करना होगा इंतजार 
‘कर्मयोगी सप्ताह’ का आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, कार्यशालाओं और सेमिनारों का होगा आयोजन
Uttarakhand News: रेत मिश्रित नमक की शिकायत पर सीएम धामी सख्त, तत्काल जांच के निर्देश, गरीबों को सस्ता व गुणवत्तापूर्ण आयोडाईज्ड नमक उपलब्ध कराने पर जोर….
अफगान राजनयिकों ने पाकिस्तान के राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने से किया इनकार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?