By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में बारिश का कहर: यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन, कई मार्ग बंद; श्रद्धालु और यात्री फंसे
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में बारिश का कहर: यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन, कई मार्ग बंद; श्रद्धालु और यात्री फंसे
Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश का कहर: यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन, कई मार्ग बंद; श्रद्धालु और यात्री फंसे

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 6, 2026 9:33 am
Khabar 360 India Desk Published August 6, 2026
Share
SHARE

उत्तरकाशी और चमोली में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, नदियां उफान पर; प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

Contents
देहरादून/उत्तरकाशी/चमोली।यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बंदस्यानाचट्टी में बढ़ा यमुना का जलस्तरचमोली में भी भूस्खलन से हाईवे प्रभावितBRO युद्धस्तर पर जुटानदियां उफान पर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

देहरादून/उत्तरकाशी/चमोली।

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने चारधाम यात्रा के साथ-साथ जनजीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कई स्थानों पर भूस्खलन, मलबा आने और नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बंद

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर बुधवार रात से जारी बारिश के कारण सिलाई बैंड, दुर्बिल बैंड और जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा, चट्टानें और पत्थर गिरने से यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बंद हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से सैकड़ों श्रद्धालु और स्थानीय लोग विभिन्न स्थानों पर फंस गए।

निर्माण एजेंसी जेसीबी और अन्य मशीनों से मलबा हटाने में जुटी है, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में यातायात पूरी तरह रोक दिया है।

स्यानाचट्टी में बढ़ा यमुना का जलस्तर

स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात और गंभीर हो गए हैं। नदी का पानी कई होटलों और भवनों की पहली मंजिल तक पहुंच चुका है, जिससे होटल व्यवसाय ठप हो गया है और स्थानीय व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नदी किनारे रहने वाले परिवार भय के माहौल में जीवन बिता रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश और भूस्खलन से हालात सामान्य होने के बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं। कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है, जबकि प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

चमोली में भी भूस्खलन से हाईवे प्रभावित

उधर, चमोली जिले में भी लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग आमसौड़ के पास भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं हेलंग के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मलबा आने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

बारिश के कारण जिले की कई ग्रामीण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे दूरस्थ गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

BRO युद्धस्तर पर जुटा

सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मलबा हटाने के कार्य में लगी हुई है।

बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि आमसौड़ के समीप भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है और मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा।

नदियां उफान पर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

लगातार बारिश के चलते पिंडर और प्राणमती नदियां भी उफान पर बह रही हैं। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल होते ही सभी बाधित मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर सुचारु कराया जाएगा।

You Might Also Like

धराली आपदा की पहली बरसी: कल्प केदार मंदिर के पुनर्निर्माण की तैयारी शुरू, प्रभावितों के पुनर्वास को मिलेगी नई रफ्तार

सीएम धामी ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश, भारी वर्षा के मद्देनज़र सभी एजेंसियां रहें चौकन्नी

उत्तराखंड को मिल सकती है बड़ी सौगात, EPFO के नए कार्यालय खोलने पर केंद्र सरकार विचाररत

30 सितंबर डेडलाइन: पीएम आवास योजना के लंबित आवास जल्द होंगे तैयार

14 किमी पैदल चलने को मजबूर बच्चे, सड़क की मांग वाला वीडियो वायरल; प्रशासन बोला- PMGSY-4 के तहत प्रस्ताव मंजूर

TAGGED:Rain havoc in Uttarakhand: Landslides on Yamunotri and Badrinath highwaysseveral routes closed; pilgrims and travelers stranded.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से होगी बारिश और बर्फबारी, अलर्ट जारी

News Desk News Desk February 1, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारी आदेशों पर किए साइन, बाइडेन के फैसलों को पलटा
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भावभीनी विदाई…
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव लड़ेंगे इमरान खान
पोप फ्रांसिस चार देशों की 12 दिवसीय मैराथन यात्रा पर

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?