By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती : डा. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Health > दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती : डा. धन सिंह रावत
HealthUttarakhand

दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती : डा. धन सिंह रावत

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 13, 2024 7:36 pm
Khabar 360 India Desk Published June 7, 2024
Share
SHARE

दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती : डा. धन सिंह रावत

प्रथम चरण में 2917 पदों के लिये जनपदवार जारी होगा भर्ती विज्ञापन

अधिकारियों को दिये निर्देश, माह जुलाई तक पूर्ण करें नियुक्ति प्रक्रिया

देहरादून, सूबे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में 2917 पदों पर जनपदवार विज्ञप्ति जारी की जायेगी जबकि द्वितीय चरण में 451 पदों पर प्रथमिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। विभागीय अधिकारियों को माह जुलाई तक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न करने के निर्देश दे दिये हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र कराने व सभी विद्यालयों में समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने सहित बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। डा0 रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय में दाखिल रिच याचिका व अन्य विभागीय निर्णयों के दृष्टिगत बेसिक शिक्षकों के कुल रिक्त 3368 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत प्राथमिक शिक्षकों के 2917 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जनपदवार विज्ञप्ति जारी करने को कहा गया है।

डा. रावत ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में दाखिल रिच याचिकाओं के चलते प्राथमिक शिक्षकों के अवशेष 451 पदों पर न्यायालय के निर्णय के उपरांत दूसरे चरण में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र सम्पन्न कर चयनित शिक्षकों को माह जुलाई तक नियुक्ति प्रदान करने को विभागीय अधिकारियों को कहा गया हैं ताकि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो और पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके।

बैठक में माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा करते हुये विभागीय मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने पादर्शिता के साथ शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण समय पर करने, प्रदेशभर के विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों को उपलब्धता सुनिश्चित कर छात्र-छात्राओं को कक्षावार किताबे वितरित करने को भी कहा। डा. रावत ने विभागीय अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करने तथा विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये।

बैठक में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक शिक्षा आर.के. उनियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम

उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा SIR

राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक

TAGGED:Dehradun news uttrakhand newsDr Dhan Singh Rawat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Indian Social Media Platform Koo Shuts Down After Unsuccessful Acquisition Talks
News

Indian Social Media Platform Koo Shuts Down After Unsuccessful Acquisition Talks

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk July 5, 2024
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस राज्य में निकली बंपर सरकारी नौकरी, यहां जानें पूरी जानकारी…
उत्तराखंड कैबिनेट के अहम फैसले: 5600 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, चीनी मिलों में नए पद और कर्मचारियों के लिए राहत
‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता’ योजना नए साल से होगी लागू, 1.80 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा
PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में हुई बड़ी बदलाव, इन लोगों को नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, जानें क्या है बदलाव…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?