By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पौड़ी में दर्दनाक घटना, पिता की मौत के बाद बेटे ने भी गंवाई जान
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > पौड़ी में दर्दनाक घटना, पिता की मौत के बाद बेटे ने भी गंवाई जान
crimeUttarakhand

पौड़ी में दर्दनाक घटना, पिता की मौत के बाद बेटे ने भी गंवाई जान

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 21, 2026 10:23 am
Khabar 360 India Desk Published August 21, 2026
Share
SHARE

थलीसैंण के मरोड़ा गांव में पैसों को लेकर विवाद की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

पौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनके बेटे ने भी गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्ध पदार्थ की शीशी समेत अन्य सामग्री बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
थलीसैंण के मरोड़ा गांव में पैसों को लेकर विवाद की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांचघर में हुई घटना से मचा हड़कंपपुलिस ने मौके से सामग्री कब्जे में लीपरिवार से भी जुटाई जा रही जानकारीसभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

घर में हुई घटना से मचा हड़कंप

थलीसैंण थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नेगी के अनुसार, मरोड़ा निवासी बख्तावर सिंह (85) और उनके बेटे बिगारी सिंह (53) के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। बुधवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद के बाद बिगारी सिंह ने अपने पिता को संदिग्ध जहरीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए थलीसैंण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बख्तावर सिंह की घर पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके से सामग्री कब्जे में ली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ संदिग्ध पदार्थ की शीशी और अन्य सामग्री कब्जे में ली है। पुलिस मौत के कारणों और घटना के पूरे क्रम की जांच कर रही है।

चिकित्सक डॉ. रवि सैनी के अनुसार, बिगारी सिंह को अस्पताल लाए जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिवार से भी जुटाई जा रही जानकारी

पुलिस ने मृतक बिगारी सिंह के बेटे मोहन सिंह समेत परिवार के अन्य लोगों से भी जानकारी ली है। मोहन के अनुसार, उसके पिता और दादा के बीच पैसों को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ करता था।

बख्तावर सिंह सेना से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी का करीब एक वर्ष पहले निधन हो चुका था। वहीं, बिगारी सिंह खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

You Might Also Like

मसूरी में भूस्खलन से मकान-दुकान ध्वस्त, परिवार ने समय रहते भागकर बचाई जान

काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव मिलने से सनसनी

मुख्यमंत्री धामी बोले सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित

SIR में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी करेंगे 9 IAS-PCS अधिकारी

PMAY-Urban से बदली तस्वीर, उत्तराखंड में 84% मकान तैयार; दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को घर

TAGGED:Son also loses his life after father's death.Tragic incident in Pauri:
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

गैंगरेप पीड़िता से लूटे गए मोबाइल ने पुलिस को पहुंचाया आरोपियों तक, पांच गिरफ्तार

News Desk News Desk October 8, 2024
SpaceX ने सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास, 7 मिनट बाद लॉन्च पैड पर सफलतापूर्वक लौटा; देखें VIDEO…
होली मिलन कार्यक्रम : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली कार्यक्रम में खूब उड़ाया रंग गुलाल, सभी प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास, उमंग और रंगों से भरे पर्व होली की दी शुभकामनाएं…
निकोलस मादुरो तीसरी बार बने वेनेजुएला के राष्ट्रपति, विपक्ष ने उठाए धांधली के सवाल
मुख्यमंत्री की जिलाधिकारियों संग बैठक, अतिक्रमण और वक्फ संपत्तियों पर फोकस

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?