By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: शेख हसीना की पार्टी के नेताओं से हो रही वसूली, घर जाने को देने पड़ रहे लाखों; ऐसे हैं हाल…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > शेख हसीना की पार्टी के नेताओं से हो रही वसूली, घर जाने को देने पड़ रहे लाखों; ऐसे हैं हाल…
World News

शेख हसीना की पार्टी के नेताओं से हो रही वसूली, घर जाने को देने पड़ रहे लाखों; ऐसे हैं हाल…

News Desk
Last updated: September 27, 2024 12:08 pm
News Desk Published September 27, 2024
Share
SHARE

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के वक्त हनक दिखाने वाली अवामी लीग के नेताओं के दिन गर्दिश में चल रहे हैं।

Contents
डर के माहौल में जीने को मजबूरघर लौटने के लिए चुकाने पड़ रहे लाखोंनेताओं की आपबीती

बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के कारण शेख हसीना सरकार का पतन हुए दो माह होने वाले हैं, लेकिन उनकी पार्टी अवामी लीग के नेता बुरे हालात में जीने को मजबूर हैं।

प्रदर्शन के दौरान अवामी लीग के कई नेताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी, कइयों को देश छोड़ने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया।

कई केंद्रीय नेता अभी भी अंडरग्राउंड हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि कुछ नेताओं ने अपने घर लौटने की कोशिश की तो उन्हें इसके लिए लाखों रुपए चुकाने पड़े।

इसके बावजूद वे घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। इसके लिए खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी के नेताओं पर उगाही के आरोप लगे हैं।

शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़े दो महीने होने को हैं। वह इस वक्त भारत में हैं और बांग्लादेश की यूनुस सरकार उन्हें वापस लाने के प्रयास कर रही है।

राजनयिक पासपोर्ट रद्द किया जा चुका है। हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में 100 से ज्यादा मुकदमें हैं, जिनमें नरसंहार, हत्या और अपहरण समेत कई संगीन जुर्म हैं।

बांग्लादेश सरकार ने ऐलान किया है कि हसीना के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इस बीच बांग्लादेश में हसीना की अवामी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बीबीसी की रिपोर्ट है कि अवामी लीग से जुड़े नेता और कार्यकर्ता बेहद बुरे हालात में जीने को मजबूर हैं।

डर के माहौल में जीने को मजबूर

बांग्लादेश में प्रदर्शन खत्म हो चुका है। लेकिन अभी भी अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं में डर का माहौल बना हुआ है।

यूनुस सरकार कह चुकी है कि अब देश में सबकुछ शांत है और सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। यूनुस सरकार के तमाम दावों के बावजूद देश में भय का माहौल अभी भी बना हुआ है।

अवामी लीग के कई नेता अभी भी अंडरग्राउंड हैं। हालांकि कइयों ने अपने इलाकों में लौटना शुरू कर दिया है।

घर लौटने के लिए चुकाने पड़ रहे लाखों

डेढ़ महीने से अधिक समय के बाद अब जब स्थिति थोड़ा शांत हो गई है तो अवामी लीग के नेताओं ने अपने इलाकों लौटना शुरू कर दिया है।

लेकिन घर लौटने के लिए उन्हें भारी रकम चुकानी पड़ रही है। आरोप है कि जो लोग पैसे नहीं दे रहे, उन्हें इलाके में घुसने नहीं दिया जा रहा है। यह भी पता चला है कि कुछ जगहों पर अवामी लीग के नेताओं पर हमले भी हुए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अवामी लीग के नेताओं ने बताया कि हाल ही में वे पैसे लेकर क्षेत्र में लौटे हैं और कुछ लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं।

सभी ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान छिपाकर रखी और अपने इलाकों का नाम भी नहीं बताया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि अपने घर लौटने के लिए उन्हें 10 लाख रुपए तक देने पड़े।

आरोप लगाया कि पैसे खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी और इलाके के प्रभावशाली लोग उगाही कर रहे हैं।

नेताओं की आपबीती

अवामी लीग के सत्ता से बेदखल होने के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डेढ़ महीने से अधिक समय से बेघर हैं। एक नेता ने बताया, “पैसे देकर घर लौटने के बावजूद मैं घर से बाहर नहीं निकल सकता। मुझे पूरे दिन घर के अंदर ही रहना पड़ रहा है।

मुझे बीएनपी सहित क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को पैसे देने पड़े।” हालांकि, बीएनपी नेताओं ने इस आरोप से इनकार किया है। दूसरी ओर, अवामी लीग के अधिकांश केंद्रीय नेता अभी भी अंडरग्राउंड रहने को मजबूर हैं।

कइयों ने देश छोड़ दिया। वहीं, कई इस कोशिश में गिरफ्तार भी हुए। 

The post शेख हसीना की पार्टी के नेताओं से हो रही वसूली, घर जाने को देने पड़ रहे लाखों; ऐसे हैं हाल… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

पहली बार देखा इतना विनाश, बेंजामिन नेतन्याहू सुनते नहीं; गाजा में इजरायल की मनमानी पर फूटा UN चीफ का गुस्सा…

News Desk News Desk September 10, 2024
उत्तर भारत में ठंड से बढ़ी परेशानी, आज दिल्ली और यूपी में घने कोहरे का अनुमान
पीएम मोदी की सबसे व्यस्त विदेश यात्रा, 5 दिनों में 31 विश्व नेताओं और संगठन प्रमुखों से की बातचीत
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम
समंदर में दुश्मन की हर चाल नाकाम, भारत को मिलेगा नया मिसाइल सिस्टम

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?