देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण मंदिर परिसर में जलभराव और मलबा आ गया था। प्रशासन की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के बाद अब मलबा हटाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित स्थलों पर राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।




