By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: इजरायल पर हुआ साइबर अटैक? आधी रात अचानक बजने लगे मोबाइल, ईरान कनेक्शन की हो रही जांच…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > इजरायल पर हुआ साइबर अटैक? आधी रात अचानक बजने लगे मोबाइल, ईरान कनेक्शन की हो रही जांच…
News

इजरायल पर हुआ साइबर अटैक? आधी रात अचानक बजने लगे मोबाइल, ईरान कनेक्शन की हो रही जांच…

News Desk
Last updated: September 19, 2024 10:44 am
News Desk Published September 19, 2024
Share
SHARE

लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह पेजर और वॉकी-टॉकी अटैक से बेहाल है। उसने आरोप लगाया है कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने इस पूरे कांड को रचा।

Contents
इजरायली सेना का बयानमैसेज क्या था

दोनों हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत और 3200 से अधिक के घायल होने की सूचना है। इस बीच इजरायल पर साइबर अटैक की खबर है।

लोकल मीडिया की रिपोर्ट है कि आधी रात को अचानक इजरायलियों के फोन बजने लगे। उन पर इमरजेंसी मैसेज दिखने लगा।

मैसेज में इजरायलियों को सुरक्षित जगह भाग जाने के लिए कहा गया था। इस तरह के हजारों मैसेज मिलने के बाद अफरा-तफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई।

इजरायली अधिकारी इस तरह के मैसेज की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये ईरानी हैकर्स द्वारा प्रायोजित हो सकते हैं।

इजरायली मीडिया ने बताया कि बुधवार देर रात देशभर के इजरायलियों को “आपातकालीन अलर्ट” में फर्जी मैसेज प्राप्त हुए।

जिनमें उनसे कहा गया कि वे जहां हैं, वहां से चले जाएं और किसी सुरक्षित क्षेत्र में चले जाएं। संदेश के व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद KAN न्यूज़ ने बताया कि इस संभावना की जांच की जा रही है कि इसके पीछे ईरान का हाथ है।

इजरायली सेना का बयान

वहीं, इजरायली सेना आईडीएफ ने इस तरह के मैसेजों को फर्जी करार देते हुए कहा कि उन्होंने इजरायलियों को इस तरह का कोई संदेश नहीं भेजा।

यह साइबर अटैक हो सकता है। आईडीएफ के बयान में कहा गया, “आपातकालीन घोषणा वाला मैसेज हमारी ओर से नहीं किया गया। होम फ्रंट कमांड की रक्षा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

मैसेज क्या था

बुधवार आधी रात को कई इजरायलियों को आपातकालीन मैसेज प्राप्त हुए। इन संदेशों के स्क्रीनशॉट लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए।

मैसेज की हेडलाइन में लिखा था – “OREFAlert। हिब्रू भाषा में यह होम फ्रंट कमांड की तरह है। बताया जा रहा है कि इजरायलियों ने इस मैसेज को आईडीएफ का समझ लिया और अफरा-तफरी वाली स्थिति पैदा हो गई। इजरायलियों को प्राप्त हुए टेक्स्ट संदेश में एक लिंक था और उसके ऊपर गलत वर्तनी में लिखा था, “आपको सुरक्षित क्षेत्र में जाना होगा।”

गौरतलब है कि इजरायल पर साइबर हमले की खबर लेबनान में लगातार दो दिन पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोटों में मारे गए 20 से अधिक लोगों की जान जाने के बाद आई है। हिजबुल्लाह के अधिकारियों के मुताबिक, बेरूत और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में लोगों के जेब में रखे पेजर में अचानक विस्फोट होने लगे।

लेबनान मंगलवार को हुए इस हमले से संभला भी नहीं था, तभी अगले दिन बुधवार को वॉकी-टॉकी विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई। इन दोनों हमलों के पीछे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ बताया जा रहा है। पेजर और वॉकी-टॉकी में विस्फोटक भरा हुआ था।

The post इजरायल पर हुआ साइबर अटैक? आधी रात अचानक बजने लगे मोबाइल, ईरान कनेक्शन की हो रही जांच… appeared first on .

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

डाट काली से गढ़ीकैंट तक तैयारियों की समीक्षा, सख्त निर्देश

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk April 11, 2026
खेल विश्वविद्यालय होगा राज्य के युवाओ के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित-रेखा आर्या
उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी हिमालय में होगी बर्फबारी
चारधाम यात्रा 2026: प्लास्टिक मुक्त अभियान, ड्रोन से निगरानी
बड़ी खबर: लालकुआं कोतवाली 24 दिसंबर को करेगी 11 मुकदमाती वाहनों की नीलामी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?