By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: क्या ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है इजरायल? लीक हुए खुफिया दस्तावेजों से सनसनी, अमेरिका ने जांच शुरू की…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > क्या ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है इजरायल? लीक हुए खुफिया दस्तावेजों से सनसनी, अमेरिका ने जांच शुरू की…
News

क्या ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है इजरायल? लीक हुए खुफिया दस्तावेजों से सनसनी, अमेरिका ने जांच शुरू की…

News Desk
Last updated: October 20, 2024 10:06 am
News Desk Published October 20, 2024
Share
SHARE

क्या इजरायल ईरान पर हमले की योजना बना रहा है? लीक हुई अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स से इसी बात का संकेत मिलता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसी की दो बेहद गोपनीय रिपोर्ट्स लीक हुई हैं। इसमें इजरायली सेना के ईरान पर हमले की योजना की बात की गई है।

यह डॉक्यूमेंट्स नेशनल जियोस्पैटिक-इंटेलीजेंस एजेंसी (एनजीए) से मिले हैं। यह एजेंसी अमेरिकी जासूसी सैटेलाइट्स की तस्वीरों और सूचनाओं का विश्लेषण करती है।

इन डॉक्यूमेंट्स में इजरायल की सैन्य गतिविधियों और हमले की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई है।

15 और 16 अक्टूबर की तारीख वाले यह डॉक्यूमेंट्स ईरानी समर्थक तत्वों के अकाउंट्स से टेलीग्राम पर सर्कुलेट किए गए हैं। इसमें इजरायली सेना की सैटेलाइट तस्वीरें हैं।

इसमें इजरायली सेना ईरान पर हमले के लिए तैयारी करती नजर आ रही है। गौरतलब है कि एक अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें बरसाई थीं। माना जा रहा है कि इजरायल इन हमलों का बदला लेने के लिए तैयारी में जुटा है।

फिलहाल इजरायल गाजापट्टी और लेबनान में लगातार हमले कर रहा है। इन हमलों में इजरायली सेना ने हमास के कई शीर्ष नेताओं को मार गिराया है।

वहीं, ईरान लगातार लेबनान और हमास का समर्थन कर रहा है। हालांकि यह लीक कहां से हुआ इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

शुरुआती संकेतों के मुताबिक इसे किसी निचले स्तर के अमेरिकी अधिकारी से हासिल किया गया है। वहीं, पेंटागन, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और एफबीआई मामले की जांच में जुट गए हैं।

यह पता लगाया जा रहा है कि सूचना कैसे लीक हुई और क्या कुछ और डॉक्यूमेंट्स भी लीक हो सकते हैं।

लीक हुए डॉक्यूमेंट्स में से एक का शीर्षक है, ‘इजरायल: एयर फोर्स की ईरान पर हमले की तैयारी’। इसमें इजरायल के हालिया अभ्यासों के बारे में बताया गया है।

अनुमान है कि यह सैन्य अभ्यास, ईरान के खिलाफ जोरदार हमले की तैयारी का हिस्सा हैं। जानकारी के मुताबिक इन तैयारियों में हवा से हवा में लड़ाकू विमान में ईंधन भरना, तलाशी और बचाव अभियान और ईरान की तरफ से हमला होने की सूरत में मिसाइल सिस्टम को नई जगहों पर स्थापित करना शामिल है।

दूसरे दस्तावेज से पता चलता है कि इजरायल रणनीतिक स्थानों पर युद्ध सामग्री और अन्य सैन्य संपत्तियों को स्थानांतरित कर रहा है।

हालांकि दस्तावेज इजरायल के सैन्य गतिविधियों और अभ्यासों के बारे में बताते हैं। लेकिन वे स्वयं सैटेलाइट इमेज नहीं मुहैया करा रहे हैं।

इन तस्वीरों से मिली अमेरिकी खुफिया जानकारी से पता चलता है कि इजरायल हमले के लिए कमर कस रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान पर हमले के लिए इजरायल की पूरी योजना क्या है।

क्या बोला अमेरिका
बताया जाता है कि दस्तावेजों के लीक होने से अमेरिकी सरकार चिंतित हो गई है। अमेरिकी अधिकारी इसको लेकर दो पक्षों में बंट गए हैं।

कुछ अधिकारी इन दस्तावेजों के महत्व को कमतर बताने में जुट गए हैं। वहीं, कुछ अन्य मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इजरायल की सैन्य तैयारियों से परेशान हो उठे हैं।

हाल ही में जर्मनी के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पूछा गया था कि क्या वो ईरान पर इजरायल के हमले के बारे में जानते हैं। इस दौरान बाइडेन ने संक्षेप में हां-हां तो कहा था, लेकिन विस्तार से कुछ भी बताने से मना कर दिया था।

The post क्या ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है इजरायल? लीक हुए खुफिया दस्तावेजों से सनसनी, अमेरिका ने जांच शुरू की… appeared first on .

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: उत्तराखंड और नेपाल के बीच बढ़ेगा आपसी सहयोग, सीएम धामी ने दिया हरसंभव समर्थन का आश्वासन…

News Desk News Desk May 3, 2025
उत्तराखंड को मिली भारत सरकार से 125 करोड़ रुपए के परियोजना की स्वीकृति, मुख्यमंत्री धामी ने आभार व्यक्त करते हुए कही ये बात…
सीओपी-29 सम्मेलन : भारत समेत 132 ने किया सैन्य अभियान रोकने का आग्रह
Yoyo Casino Login App Sign Up
Uttarakhand News: सीएम धामी ने घुसपैठियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के दिए निर्देश, कहा- फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?