By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मेटा सर्वर आउटेज: दुनियाभर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक रहे ठप 
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > मेटा सर्वर आउटेज: दुनियाभर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक रहे ठप 
News

मेटा सर्वर आउटेज: दुनियाभर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक रहे ठप 

News Desk
Last updated: December 12, 2024 1:11 pm
News Desk Published December 12, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली। बुधवार की रात मेटा के तीन बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स- व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक, अचानक ठप हो गए। इस आउटेज ने दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को प्रभावित किया। भारत में रात 11 बजे से यह समस्या शुरू हुई। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हुई। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फीड अपलोड करना मुश्किल हो गया। थ्रेड्स ऐप भी इस आउटेज से प्रभावित हुआ।यह स्थिति करीब दो घंटे तक बनी रही, जिससे यूजर्स को बड़ी असुविधा हुई।मेटा के सर्वर डाउन होने का कारण अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कंपनी ने इसे एक तकनीकी खामी बताया है। मेटा ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि उनकी टीम समस्या को ठीक करने के लिए तेजी से काम कर रही है। बयान में यह भी कहा गया कि सर्विस को बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इस समस्या का सटीक कारण मेटा की ओर से अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।  

मेटा ने बताई वजह
मेटा ने एक्स पर बयान जारी करते हुए अपने ग्लोबल आउटेज की पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि यह एक तकनीकी खामी के कारण हुआ, जिससे यूजर्स को व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम एक्सेस करने में दिक्कत हुई। मेटा ने भरोसा दिलाया कि उनकी तकनीकी टीम तेजी से समस्या को ठीक करने में जुटी है। बयान में लिखा गया, हम जानते हैं कि कुछ यूजर्स को हमारी ऐप्स एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हम इसे जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए खेद है।

एक्स पर ट्रेंड हुए जुकरबर्ग और व्हाट्सएप
मेटा आउटेज के दौरान मार्क जुकरबर्ग और व्हाट्सएप एक्स पर ट्रेंड करने लगे। यूजर्स ने जुकरबर्ग पर मजाकिया टिप्पणियां और मीम्स शेयर किए। वहीं, कुछ यूजर्स ने एलन मस्क के ट्विटर को सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बताया। मेटा डाउन और जुकरबर्ग जैसे शब्द पूरी रात ट्रेंडिंग लिस्ट में रहे। हालांकि, सुबह तक सभी कंपनियों ने अपनी सर्विसेज रीस्टोर कर दी।

You Might Also Like

नैनीसैंण इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, छात्रों-अभिभावकों का प्रदर्शन

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, 9 हजार यात्रियों को सुरक्षित कराया पार

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

उत्तराखंड की ग्लेशियल झीलों पर बढ़ेगी निगरानी, वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

जिला अस्पताल में रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस ने ₹5 हजार के साथ दबोचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

जांच एजेंसियों को मिलेगी मदद, आधार के बायोमैट्रिक डाटा से पहचान होगी आसान

News Desk News Desk December 25, 2024
हरिद्वार : शांतरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश फरार
Unlocking the secrets of casino strategies for beginners
डल झील बनी बर्फ की चादर, उत्तराखंड में हिमपात; दिल्ली-यूपी में शीतलहर का अलर्ट
Uttarakhand News: राशन वितरण में होगी आसानी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पायलट प्रोजेक्ट को किया लॉन्च…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?