By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नशे को ‘ना’: CM धामी ने युवाओं से की नशे से दूरी बनाने की अपील, कहा- यह केवल बुरी आदत नहीं, बल्कि भविष्य को बर्बाद करने वाली बीमारी है…..
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > नशे को ‘ना’: CM धामी ने युवाओं से की नशे से दूरी बनाने की अपील, कहा- यह केवल बुरी आदत नहीं, बल्कि भविष्य को बर्बाद करने वाली बीमारी है…..
Uttarakhand

नशे को ‘ना’: CM धामी ने युवाओं से की नशे से दूरी बनाने की अपील, कहा- यह केवल बुरी आदत नहीं, बल्कि भविष्य को बर्बाद करने वाली बीमारी है…..

News Desk
Last updated: November 18, 2025 5:44 pm
News Desk Published November 18, 2025
Share
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस मौके पर उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें.

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने की बधाई देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कर्मवीरों के सहयोग से आज समाज नशे की भयावह समस्या से मुकाबला करने में सक्षम हो रहा है. उन्होंने कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि समाज को भीतर से खोखला करने वाली एक भयावह चुनौती है. यह घातक प्रवृत्ति व्यक्ति की चेतना, विवेक और निर्णय लेने की क्षमता को नष्ट कर उसके पूरे भविष्य को विनाश की ओर ले जाती है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार भी नशे के विरुद्ध इस महाअभियान के अंतर्गत “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मिशन मोड पर कार्य कर रही है. मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय Anti-Narcotics Task Force(ANTF) का गठन किया गया. फोर्स ने बीते तीन वर्ष में 6 हजार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए ₹200 करोड़ से अधिक के नारकोटिक्स पदार्थ भी बरामद किए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशे की प्रवृत्ति को रोकने, नशाग्रस्त व्यक्तियों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में नशा मुक्ति केंद्रों को प्रभावी बना रही है. वर्तमान में, प्रदेश में चार Integrated Rehabilitation Centre for Addicts (IRCA) सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जो नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास की बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त, AIIMS ऋषिकेश की सहायता से राज्य में Addiction Treatment Facility (ATF) का संचालन भी किया जा रहा है. इसी तरह राज्य के प्रत्येक जनपद के शिक्षण संस्थानों में एंटी-ड्रग कमेटियों का गठन किया गया है.

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की गौरवशाली पहचान “ऐपण कला” को भी इस अभियान से जोड़ा गया है, आज नशा-विरोधी संदेशों से सुसज्जित ‘ऐपण’ पेंटिंग्स हमारे शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों की शोभा बढ़ा रही हैं. साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए राज्य में ‘दगड़िया क्लब’ भी बनाए हैं. मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई, साथ ही स्कूल कॉलेजों में राज्य स्तर पर आयोजित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया.

You Might Also Like

असम में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री धामी रहे शामिल

कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

कुंभ को लेकर तैयारियां तेज, नमामि गंगे परियोजनाओं को मिलेगा केंद्र का सहयोग

IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह, समावेशी विकास पर जोर

शौर्य और सम्मान को नमन, ऑपरेशन सिंदूर समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

अगर मैं राष्ट्रपति बना तो अमेरिका क्रिप्टो की राजधानी बन जाएगा

News Desk News Desk July 28, 2024
Uttarakhand News: नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में किया पदभार ग्रहण…
AI का मतलब अमेरिका-इंडिया, यह दुनिया का एआई पावर: न्यूयॉर्क में बोले PM मोदी…
लिटिल किंगडम स्कूल में साइंस, आर्ट व क्राफ्ट एग्जीबिशन का भव्य आयोजन, मेयर ने बच्चों का बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री धामी ने गुलाबी शरारा” गीत की सफलता पर, टीम को दी बधाई, कहा- कलाकारों ने प्रतिभा और कड़ी मेहनत से हमारी लोक संस्कृति को बढ़ाने का कार्य किया है…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?